'3-3 दिन तक नहीं मिलता था पैकअप', वैनिटी वैन में सोती थीं शुभांगी अत्रे, कहा- मेकअप पर ही होता था टचअप

Updated:
विज्ञापन

शुभांगी अत्रे, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने अपने करियर के मुश्किल दिनों को याद किया. 'कस्तूरी' की शूटिंग के दौरान उन्हें लगातार 3 दिन तक पैकअप नहीं मिला. यह अनुभव उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

विज्ञापन

Shubhangi Atre: टीवी इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे कलाकारों की कड़ी मेहनत छिपी होती है. कई बार एक्टर्स को लगातार कई दिनों तक शूटिंग करनी पड़ती है, जहां न ठीक से नींद मिलती है और न ही घर जाने का मौका. 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे ने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों का ऐसा ही अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एकता कपूर के शो 'कस्तूरी' की शूटिंग के दौरान उन्हें लगातार कई दिनों तक बिना पैकअप के काम करना पड़ा था.

विज्ञापन

Shubhangi Atre On Kasturi: शुभांगी अत्रे ने कहा-'3 दिन तक पैकअप नहीं मिलता था'

हाउटरफ्लाई के शो 'द मेल फेमिनिस्ट' में बातचीत के दौरान शुभांगी अत्रे ने बताया कि बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ काम करना आसान नहीं था. उन्होंने कहा,

जब मैं बालाजी के साथ काम कर रही थी, तब कई बार लगातार तीन-तीन दिन तक पैकअप ही नहीं मिलता था. 'कस्तूरी' में मैं लगभग हर सीन में होती थी. शो 24 तारीख को ऑन एयर होना था और मेरा सिलेक्शन 21 तारीख को हुआ. एकता मैम को पहले चुनी गई कोई भी लड़की पसंद नहीं आ रही थी, इसलिए बार-बार रिप्लेसमेंट हो रहे थे.
View on Instagram

पहले ठुकराया था ऑफर, फिर बदल गई जिंदगी

शुभांगी अत्रे ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने शुरुआत में 'कस्तूरी' का ऑफर लेने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा,

हमारे एपी अभिषेक मेरे पास आए और बोले कि चलिए, एकता मैम बुला रही हैं. मैंने कहा कि नहीं, एक ही शो में दिन-रात काम करवाते हो, मैं दूसरा शो नहीं करूंगी. तब उन्होंने कहा कि 'एकता मैम को मना नहीं कर सकते.' बाद में वही फैसला मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया. 21 तारीख को मेरा सिलेक्शन हुआ और उसके बाद 27 तारीख को जाकर पहली बार पैकअप मिला. मैं वैनिटी वैन में ही सोती थी. एक सेट से दूसरे सेट पर जाना पड़ता था और पुराने मेकअप के ऊपर ही नया मेकअप किया जाता था.
View on Instagram

Kasturi Show: जिसने शुभांगी अत्रे की किस्मत बदल दी

साल 2007 में शुरू हुए 'कस्तूरी' में करण पटेल और शुभांगी अत्रे मुख्य भूमिका में नजर आए थे. शो की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसकी जिंदगी एक अमीर बिजनेसमैन रॉबी से मिलने के बाद पूरी तरह बदल जाती है. यह शो उस दौर के सबसे लोकप्रिय हिंदी टीवी सीरियल्स में शामिल रहा और करीब दो साल तक चला. इसी शो ने शुभांगी को टीवी इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई. इसके बाद वह 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर लगभग 9 साल तक दर्शकों का एंटरटेन किया. साल 2025 में उन्होंने शो को अलविदा कहा.

ये भी पढ़ें: Shubhangi Atre:मेरी शादी टूट रही थी और शूटिंग में कॉमेडी करना पड़ता था..


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola