बुलडोजर का खौफ : अतिक्रमणकारियों ने समय से पहले ही खुद हटाने लगे दुकानें,

Updated:
विज्ञापन

अवैध दुकानें हटाते लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

sasaram news : सुबह 10 बजे से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने का समय निर्धारित किया गया था. इससे पहले ही सुबह से बाजार और मुख्य मार्गों के किनारे लोगों को टीन शेड, चबूतरे, बांस-बल्ले और अन्य अस्थायी निर्माण हटाते देखा गया.

विज्ञापन

sasaram news : (संदेश जायसवाल की रिपोर्ट)

विज्ञापन

नगर पंचायत चेनारी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए निर्धारित समय नजदीक आते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. प्रशासन की सख्ती और बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी का असर ऐसा दिखा कि कई लोगों ने अभियान शुरू होने से पहले ही अपना अतिक्रमण स्वयं हटाना शुरू कर दिया.

स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन द्वारा गुरुवार सुबह 10 बजे से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने का समय निर्धारित किया गया था. इससे पहले ही सुबह से बाजार और मुख्य मार्गों के किनारे लोगों को टीन शेड, चबूतरे, बांस-बल्ले और अन्य अस्थायी निर्माण हटाते देखा गया.

अतिक्रमण हटाने के लिए जारी किए गए थे निर्देश

बताया जाता है कि नगर पंचायत प्रशासन और अंचल प्रशासन द्वारा पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. साथ ही स्पष्ट कर दिया गया था कि समय सीमा समाप्त होने के बाद बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा तथा कार्रवाई का पूरा खर्च संबंधित लोगों से वसूला जाएगा.

प्रशासन की चेतावनी के बाद सुबह से ही बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुटे रहे, जबकि कुछ लोग अस्थायी ढांचों को तोड़कर सामान समेटते नजर आए.

अतिक्रण के कारण जलनिकासी की समस्या बनी रहती थी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नालों पर लंबे समय से अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था. इससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ जलनिकासी की समस्या भी बनी रहती थी. लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है.

अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) अभिषेक भारती ने बताया कि निर्धारित समय के बाद भी जो लोग अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभियान के दौरान पुलिस बल और दंडाधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा.

Also Read :रोहतास में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, लू को लेकर रहें सावधान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन