रोहतास में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पंचायत सचिव समेत दो घायल, हायर सेंटर रेफर

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी में पंचायत सचिव को उपचार करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में पंचायत सचिव सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

Sasaram News : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-319 स्थित हरनाथपुर स्टैंड के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पंचायत सचिव समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

विज्ञापन

घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र नीतीश कुमार और कोचस प्रखंड के सरेयां पंचायत के पंचायत सचिव अनिल कुमार के रूप में हुई है. अनिल कुमार मुजफ्फरपुर निवासी लंगटु दास के पुत्र बताए जाते हैं.

Also Read : सासाराम में अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

पंचायत सरकार भवन से कोचस लौट रहे थे सचिव

बताया जाता है कि पंचायत सचिव अनिल कुमार बाइक से पंचायत सरकार भवन सरेयां से कोचस लौट रहे थे. इसी दौरान हरनाथपुर स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया

सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. उनकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

Also Read : रोहतास में जर्जर पुलिया पर बांस की पटरी के सहारे स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, विधायक से लगायी निर्माण की गुहार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन