नोखा में अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन की कार्रवाई, पांच दुकानदारों से वसूला 9 हजार जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

काली मंदिर मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटवाते नगर परिषद के कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : नोखा नगर प्रशासन ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पांच दुकानदारों से नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है. प्रशासन ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Sasaram News : नोखा नगर प्रशासन ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर पांच दुकानदारों पर कार्रवाई की. काली मंदिर मुख्य बाजार क्षेत्र में सड़क और सार्वजनिक जगह पर दुकान का सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से कुल नौ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. नगर प्रशासन की कार्रवाई से बाजार में कुछ देर तक गहमागहमी बनी रही.

विज्ञापन

दुकानों के बाहर सड़क तक रखा सामान हटवाया

नगर परिषद के कर्मियों ने बाजार में दुकानों के बाहर सड़क की सीमा तक रखे सामान को हटवाया. साथ ही दुकानदारों को सार्वजनिक स्थान पर दोबारा सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गयी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण बाजार में आवागमन प्रभावित होता है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Also Read : सासाराम: करोड़ों खर्च के बाद भी वर्षों से बेकार पड़े हैं स्कूल भवन, नये भवनों में शुरू नहीं हुई पढ़ाई

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई

इस संबंध में सिटी मैनेजर प्रवीण कुमार ओझा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. काली मंदिर मुख्य बाजार में कार्रवाई के दौरान पांच दुकानदारों से नौ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है. उन्होंने कहा कि दुकानदारों को अपनी दुकान की निर्धारित सीमा के अंदर ही सामान रखने का निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

अभियान से दुकानदारों में मचा हड़कंप

नगर प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा. प्रशासन ने आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है.

Also Read : सासराम में दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद सख्त, मस्जिद रोड की मछली-मीट मंडी होगी शिफ्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन