हेसल में अवैध निर्माण पर चला जेसीबी
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन

एलआरडीसी कोर्ट के आदेश पर आदिवासी रैयत को दिलायी दखल दिहानी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अनगड़ा.
डीसीएलआर सदर रांची के न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार को अनगड़ा अंचल और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौजा हेसल स्थित विवादित आदिवासी भू-खंड पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया और मूल आदिवासी रैयत को जमीन पर दखल दिहानी कराया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी गौतम रजवार और अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव कच्छप ने किया. प्रशासनिक तत्परता के कारण अवैध कब्जाधारियों के विरोध की हर कोशिश नाकाम हो गयी और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई. गौरतलब हो कि जमीन (खाता संख्या-151, प्लॉट संख्या-3573, रकबा 20 डिसमिल) मूल रूप से खैराटोली निवासी राजेश कुमार उरांव के पूर्वज स्व बिरसा उरांव के नाम पर दर्ज है. इस पर गैर-आदिवासी सिकंदर महतो ने मकान बना लिया था. एलआरडीसी कोर्ट ने सीएनटी की धारा-71 ए के तहत इस कब्जे को अवैध मानते हुए कब्जा हटाने का आदेश दिया था. अदालत के इसी आदेश के तहत बुधवार को प्रशासन ने अवैध निर्माण को गिरा कर आदिवासी परिवार को उनका हक दिलाया.एलआरडीसी कोर्ट के आदेश पर आदिवासी रैयत को दिलायी दखल दिहानीB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










