Ranchi news : 22 तक हर हाल में जमा करें ओबीसी सर्वे रिपोर्ट : आयोग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 8:07 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों ने राज्य के सभी जिलों के नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

रांची. नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य के सभी जिलों में ओबीसी सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है. राज्य के सभी नगर निकायों को 20 फरवरी तक सर्वे रिपोर्ट पिछड़ा वर्ग आयोग को भेजनी है. हालांकि, कई जिलों में इसकी प्रगति अच्छी नहीं है. इसे देखते हुए मंगलवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों ने राज्य के सभी जिलों के नोडल पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. इस दौरान सभी को निर्देश दिया गया कि हर हाल में 22 फरवरी तक सर्वे रिपोर्ट आयोग को दें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

रांची व देवघर के अफसर मीटिंग में नहीं हुए शामिल

ऑनलाइन बैठक में रांची व देवघर के नोडल अफसर शामिल नहीं हुए. इसे आयोग के सदस्यों ने गंभीरता से लिया. आयोग के पदाधिकारियों ने कहा कि हाइकोर्ट की मॉनिटरिंग में सर्वे का कार्य चल रहा है. इसके बाद भी अधिकारियों का बैठक में भाग नहीं लेना गंभीर मामला है. इस संबंध में बुधवार को आयोग की ओर से रांची व देवघर के उपायुक्त को पत्र भी लिखा जायेगा.

रामगढ़ में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 36.95 प्रतिशत मतदाता

रामगढ़ नगर परिषद में कुल मतदाताओं की संख्या 98263 है. इसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की जनसंख्या 36306 (36.95 प्रतिशत) है. वहीं, पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या 12102 (12.32 प्रतिशत) है.

21 व 22 को गुमला व सिमडेगा के दौरे पर जायेंगे सदस्य

ट्रिपल टेस्ट के तहत सर्वे का कार्य तय गाइडलाइन के अनुरूप हुआ है या नहीं, इसे देखने के लिए आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता 21 व 22 फरवरी को गुमला व सिमडेगा के दौरे पर जायेंगे. इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा किये गये सर्वे की वास्तविकता देखी जायेगी. साथ ही इस सर्वे पर जिन लोगों ने आपत्ति दर्ज करायी है. उनकी आपत्ति का निबटारा किस प्रकार से किया गया है, यह भी देखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola