ranchi news : श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की बारात में सजीव झांकियों ने मोहा मन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 12:41 AM
ranchi news : श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर ने भव्य शिव बारात निकाली. बारात पहाड़ी मंदिर परिसर से निकली.
रांची. श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर ने भव्य शिव बारात निकाली. बारात पहाड़ी मंदिर परिसर से निकली. मुख्य द्वार के समीप महासमिति के मुख्य संरक्षक सुबोधकांत सहाय, विधायक सीपी सिंह, संरक्षक कुणाल अजमानी, रंजन कुमार, अध्यक्ष राजेश साहू, बादल सिंह और कुमार राजा ने शिव-पार्वती के जीवंत स्वरूप की आरती कर बारात का शुभारंभ किया.
देवी-देवताओं की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
बारात में भोलेनाथ के साथ राम-लक्ष्मण-सीता और अन्य देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां सजायी गयीं. रथों पर सजी इन झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया. भूत-प्रेतों की टोली का नृत्य और काली तांडव ने समा बांध दिया. बारात विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ.भक्तों की दिखी भागीदारी
आयोजन में राजकुमार तलेजा, दीपक नंदा, बादल सिंह, गगन कुमार, शुभाशीष चटर्जी, उर्मिला चौधरी, स्वप्ना चटर्जी, पूनम जायसवाल, राजीव वर्मा, अमन सिंह, राम सिंह, कुमकुम गुप्ता, अनीश सिंह, कात्यानी जायसवाल, माही, प्रिया, अलका, संवी, अनुष्का, आयुष, प्रिंस, मयंक, श्रेया और रियांश आदि ने भाग लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










