अंगारे पर नंगे पांव चल दिखायी शिव के प्रति आस्था

Updated at : 06 May 2024 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
अंगारे पर नंगे पांव चल दिखायी शिव के प्रति आस्था

प्रखंड के चचकोपी गांव में शिव मंडा पूजा समिति की ओर से मंडा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. देर रात भोक्ताओं ने दहकते अंगारे पर चल आस्था का परिचय दिया.

विज्ञापन

बेड़ो. प्रखंड के चचकोपी गांव में शिव मंडा पूजा समिति की ओर से मंडा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. देर रात भोक्ताओं ने दहकते अंगारे पर चल आस्था का परिचय दिया. इस दौरान लोटन सेवा अनुष्ठान भी हुआ. मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गयी और जयकारे लगाये गये. वहीं झूलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने किया. कार्यक्रम में पवन साहू, महादेव कुजूर, रंजन गुप्ता, नारायण महली, उपाध्यक्ष मंगरा भगत व राजेश महतो, दशरथ बड़ाइक, विनय उरांव, बैजनाथ बड़ाइक, गणेश साहू, धनेश्वर बैठा, प्रकाश केरकेट्टा, महेश बैठा, सोना राम साहू, बिंदेश्वरी राम, ब्रजेश गोप, लक्ष्मण उरांव, सुलेंद्र साहू व अरुण साहू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola