Ranchi news : रांची व हटिया स्टेशन पर निकासी-प्रवेश की अलग-अलग व्यवस्था
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 8:27 PM
अनावश्यक भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपीएफ के अतिरिक्त जवान
रांची. महाकुंभ को लेकर उत्तरप्रदेश व उत्तरप्रदेश होकर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए हटिया, रांची व मुरी स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गयी है. कंफर्म सीट वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हो और स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपीएफ के अतिरिक्त जवान लगाये गये हैं. यात्रियों के स्टेशन बिल्डिंग में प्रवेश व निकासी की व्यवस्था में मंगलवार को बदलाव किया गया. प्रवेश के लिए अलग व निकासी के लिए अलग द्वार बनाया गया. बिना टिकट स्टेशन पर प्रवेश करने वाले लोगों को स्टेशन के बाहर ही बैरिकेडिंग कर रोका गया. वहीं सभी यात्रियों के टिकट जांच के बाद ही प्लेटफार्म पर प्रवेश करने दिया गया. झारखंड स्वर्ण जयंती में जेनरल डिब्बा में हटिया से ही काफी भीड़ थी. वहीं आरक्षित कोच में जिनके पास टिकट था, उन्हें ही प्रवेश करने दिया गया. इधर, गरीब रथ ट्रेन में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश दिया गया. स्टेशनों पर ट्रेन संबंधी जानकारी को लेकर बार-बार उद्घोषणा की गयी तथा यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










