Handball : झारखंड की टीम राष्ट्रीय हैंडबॉल के क्वार्टर फाइनल में पहुंची
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 12:49 AM
53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप
रांची. केरल को हरा कर झारखंड की टीम 53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है. चैंपियनशिप के तीसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए. झारखंड ने केरल को 25-10 से हराया. वहीं, बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 39-31 से पराजित किया. अन्य मैचों में उत्तराखंड ने राजस्थान को 33-18 से, दिल्ली ने चंडीगढ़ को 39-29 से, गुजरात ने ओडिशा को 26-20 से और पंजाब ने महाराष्ट्र को 30-10 से हराया. इससे पहले सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान हैंडबॉल संघ के सचिव नामी गुज्जर, पुद्दुचेरी हैंडबॉल संघ के सचिव वरुण, गुजरात हैंडबॉल संघ के सचिव रवींद्र राजपूत और झारखंड हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु मौजूद रहे. मंगलवार को क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले होंगे. इसके बाद वार्षिक आम बैठक (एजीएम) होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










