सरना समिति ने की शोक सभा, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 05 Aug 2025 7:13 PM
सरना समिति खलारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
खलारी. सरना समिति खलारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. समिति ने इसे झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया. सरना स्थल कमाती धौड़ा में उपस्थित समिति के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर वक्ताओं ने उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया. इस दौरान मुखिया पुतुल देवी, तेज़ी किस्पोटा, सुनीता देवी, पुष्पा खलखो, अरुणा उरांव, मंजू उरांव, वीणा उरांव, अनीता एक्का, दमयंती एक्का, निभा एक्का, चाँदमुनी देवी, रूबी देवी, सरस्वती देवी, राजकुमार उरांव, सुभाष उरांव, रंथू उरांव, योगेंद्र मुंडा, विजय पाहन, किशुन मुंडा, पंकज मुंडा, शिक्षक रंथू साहू, बीरेंद्र मुंडा, सौरभ उरांव, राजेश मुंडा, रंजीत उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










