RanchiNews : अब 31 मार्च तक ई-केवाइसी करा सकते हैं राशन कार्डधारी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 8:51 PM

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बढ़ायी एक माह की अवधि. पहले झारखंड सरकार ने राज्य में ई-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 28 फरवरी तक की तिथि तय की थी.

विज्ञापन

रांची. केंद्र सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाइसी कराने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है. ऐसे में राज्य के भी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मिल जायेगा. पहले झारखंड सरकार ने राज्य में ई-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 28 फरवरी तक की तिथि तय की थी. इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े झारखंड में 61,03,667 परिवार के 2,63,86,726 सदस्यों का ई-केवाइसी कराना है. अब तक लगभग 65 प्रतिशत राशन कार्डधारियों की ई-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीएच, एएवाई के अलावा राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आनेवाले हरे राशन कार्ड और अन्य सभी कार्डधारी परिवारों के सभी सदस्यों की ई-केवाइसी को अनिवार्य किया है. ताकि, वास्तविक लाभुकों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola