रांची: हरमू रोड पर स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, कई छात्र घायल

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

एक्सीडेंट सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Ranchi News: रांची के हरमू रोड पर बुधवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

रांची से प्रणव की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड पर बुधवार सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया.  स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के समय ऑटो में 10 से अधिक छात्र सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे. सभी छात्र डीएवी पब्लिक स्कूल के बताए जा रहे हैं. 

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा 

ऑटो पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के बाद बच्चों के स्कूल पहचान पत्र (आई-कार्ड) के आधार पर उनके अभिभावकों को सूचना दी गई. 

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया 

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे और अपने घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों के सिर में चोट लगी है, जबकि अन्य को भी हल्की चोटें आई हैं. सभी बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मौके पर पहुंची पुलिस 

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऑटो किस वजह से पलटा। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.

स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल 

इस घटना ने एक बार फिर स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने क्षमता से अधिक बच्चों को ऑटो में बैठाने पर भी चिंता जताई, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola