ePaper

Ranchi News: ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां 2 मार्च तक रद्द, जानें वजह

Updated at : 18 Feb 2024 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां 2 मार्च तक रद्द, जानें वजह

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों को 2 मार्च 2024 तक के लिए रद्द कर दिया गया है. रांची के ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया है.

विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों को 2 मार्च 2024 तक के लिए रद्द कर दिया गया है. रांची के ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. ट्रैफिक एसपी के ऑफिस से शनिवार (17 फरवरी) को जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पहले से किसी पदाधिकारी या कर्मी ने पहले से अवकाश ले रखा है, तो उनका अवकाश भी स्थगित किया जाता है.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच और बजट सत्र की वजह से छुट्टियां रद्द

ट्रैफिक एसपी रांची के कार्यालय के मुताबिक, 23 फरवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 तक धुर्वा के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) में भारत और इंग्लैंड के बीच इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच खेला जाएगा. इसके साथ ही 23 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुलाया गया है. इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों, कर्मियों के अवकाश को रद्द कर दिया गया है.

Also Read : अब तक दूर नहीं हुआ झारखंड कांग्रेस का अंदरूनी मतभेद, 8 विधायक गये दिल्ली

आपात स्थिति में एसपी देंगे छुट्टी को मंजूरी

ट्रैफिक एसपी ने कहा है कि विशेष परिस्थिति में पुलिस अधीक्षक (यातायात) की ओर से छुट्टी को मंजूरी दी जाएगी. बता दें कि झारखंड में 8 फरवरी से बजट सत्र बुलाया गया था. लेकिन, तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. चूंकि, 16 फरवरी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ था, इसलिए 8 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र नहीं हो पाया. अब सरकार ने 23 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक बजट सत्र बुलाने का फैसला किया है.

Also Read : Ranchi Violence: नगड़ी में उपद्रव के बाद भारी संख्या में 500 पुलिस फोर्स तैनात, दुकान-बाजार सब बंद

16 फरवरी को हुआ चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से हुई हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन ने दो मंत्रियों के साथ शपथ ली थी. तब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ था. 16 फरवरी को जब आठ अन्य मंत्रियों ने शपथ ली, तब जाकर मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ. वित्त मंत्रालय डॉ रामेश्वर उरांव को दिया गया है. बजट सत्र में डॉ उरांव ही झारखंड विधानसभा में बजट पेश करेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola