Ranchi News : रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 12 को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 12:33 AM
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की पहल
रांची. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए रेलवे रांची-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलायेगा. ट्रेन संख्या 02883 रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को रांची से चलेगी. ट्रेन का रांची प्रस्थान रात 11:55 बजे, मुरी प्रस्थान रात 1:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान सुबह 2:55 बजे, गोमो प्रस्थान सुबह 4:25 बजे, कोडरमा प्रस्थान सुबह 5:35 बजे, गया प्रस्थान सुबह 7:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान सुबह 10:25 बजे, बनारस प्रस्थान सुबह 11:58 बजे एवं गोरखपुर शाम 7:50 बजे पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 02884 गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 14 मार्च को गोरखपुर से चलेगी. ट्रेन गोरखपुर से प्रस्थान सुबह 11:00 बजे, बनारस प्रस्थान शाम 6:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान शाम 7:33 बजे, गया प्रस्थान रात 10:10 बजे, कोडरमा प्रस्थान रात 11:25 बजे, गोमो प्रस्थान रात 1:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान सुबह 2:30 बजे, मुरी प्रस्थान सुबह 3:55 बजे एवं रांची आगमन सुबह 5:30 बजे होगा. इस ट्रेन में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 07 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगे रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










