रेलवे फाटक बंद रहने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 6:49 PM
रेलवे फाटक गेट ज्यादातर समय बंद रहने और ओवर ब्रिज नहीं बनने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज रेलवे फाटक गेट ज्यादातर समय बंद रहने और ओवर ब्रिज नहीं बनने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार रेल के गुजरने के बाद भी टेक्निकल फॉल्ट रहने से काफी देर तक गेट नहीं खुलता है, जिससे स्कूल बस, राहगीरों सहित एम्बुलेंस देर तक फंसे रह जाते हैं. जानकारी के अनुसार मुख्य पथ पर बने रेलवे फाटक नम्बर 8/ए/टी पर लगे इंटर लॉकिंग गेट है. सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मैक्लुस्कीगंज में ही साप्ताहिक बाजार रहने से भीड़ ज्यादा रहती है. फाटक बंद रहने व वाहनों की लंबी जाम लग जाने से राहगीर अक्सर फंस जाते हैं. राजधर साइडिंग के लिए रैक लगने पर लगभग आधा घंटा तक फाटक बंद रहता है. किसी तरह से गेट खुलता भी है तो आमने सामने जाने वालों की कतार रहती है. किसी तरह जाम को हटाया जाता है. ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज पर्यटन के साथ साथ एजुकेशन हब के नाम से भी विख्यात है, पूरे राज्य से छात्र गंज में रहकर पठन-पाठन का कार्य करते हैं. उधर मुख्य पथ रहने से एम्बुलेंस का भी आवागमन होता रहता है. बराबर रेलवे फाटक जाम रहने से सभी वर्गों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के ग्रामीणों संग शिक्षाविद जल्द से जल्द ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










