ePaper

झारखंड: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने कार स्टिकर व पोस्टर किया जारी

Updated at : 21 Jan 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने कार स्टिकर व पोस्टर किया जारी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी महीने के पहले सप्ताह में झारखंड पहुंचेगी. इस दौरान राहुल गांधी करीब आठ दिनों तक झारखंड में प्रवास करेंगे और इस यात्रा के दौरान लगभग 804 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे. इस यात्रा की सफलता के लिए प्रोफेशनल्स लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता जरूरी है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से भारत जोड़ो न्याय यात्रा, लोकसभा चुनाव-2024 एवं प्रोफेशनल्स कांग्रेस मेंबरशिप को लेकर विमर्श किया गया. इसमें प्रोफेशनल्स कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कार स्टिकर एवं न्याय यात्रा के संदेशों का पोस्टर जारी किया गया. प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेशों एवं उद्देश्यों को बताया और कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी महीने के पहले सप्ताह में झारखंड पहुंचेगी. इस दौरान राहुल गांधी करीब आठ दिनों तक झारखंड में प्रवास करेंगे और इस यात्रा के दौरान लगभग 804 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे. इस यात्रा की सफलता के लिए प्रोफेशनल्स लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता जरूरी है.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ये है उद्देश्य

आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, हनन को बचाने, आपस में फैली नफरत को खत्म करने के लिए जनता को न्याय दिलाना है. भाजपा की तानाशाही की मानसिकता से देश की जनता त्रस्त है. मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से देश का हर नागरिक परेशान है. प्रधानमंत्री को जनता के दु:ख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है. देश की जनता के हितों की रक्षा करने के लिए कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा से सत्याग्रह शुरू किया गया है. प्रोफेशनल्स कांग्रेस का मेंबरशिप अभियान भी चल रहा है. इसमें प्रदेश प्रोफेशनल्स लोगों को ऑनलाइन मेंबरशिप के माध्यम से पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे. उन्होंने कांग्रेसजनों के साथ-साथ आमलोगों से भी राहुला गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होकर न्याय योद्धा बनने की अपील की है.

Also Read: रांची में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में कांग्रेस

बैठक में ये थे शामिल

बैठक में प्रदेश सचिव मिनाक्षी सिंह, अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, उपाध्यक्ष जेनेट एन्ड्रू, महानगर अध्यक्ष कृष्णा सहाय, ग्रामीण अध्यक्ष संजीव महतो, प्रदेश को-ऑर्डिने ऐलन एंडू, अनिल सिंह, सरवर पॉल, जगरनाथ साहु, शुभम छेयावन, आशुतोष नाथ पाठक, प्रभात अग्रवाल रोहित कुमार दास, राजीव चौरसिया, सुरज झा, विवेक धान आदि शामिल थे.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: झारखंड में 22 जनवरी को सरकारी स्कूल रहेंगे बंद, सरकारी ऑफिस में 2:30 बजे तक रहेगी छुट्टी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola