खलारी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खलारी प्रखंड में तैयारियां पूरी हो गयी है.
खलारी. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खलारी प्रखंड में तैयारियां पूरी हो गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने झंडोत्तोलन की समय सारिणी जारी की है. समारोह की शुरुआत सुबह 9:00 बजे प्रखंड कार्यालय से होगी. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (9:25 बजे) और पुलिस निरीक्षक (9:35 बजे) कार्यालयों में झंडोत्तोलन होगा. खलारी और मैक्लुस्कीगंज थानों में सुबह 9:50 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा. अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र (10:05 बजे), प्रखंड संसाधन केंद्र (10:15 बजे) और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय (10:30 बजे) में भी कार्यक्रम होंगे. सभी जनप्रतिनिधियों और प्रखंडवासियों को इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है.
झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




