स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 लोगों का इलाज, बांटी दवा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 5:48 PM

विज्ञापन

बिजुलिया रोड स्थित प्रगति मानव सहयोग समिति की द्वितीय वर्षगांठ मनायी गयी. संस्था की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर सह सामग्री वितरण किया गया.

विज्ञापन

रातू. बिजुलिया रोड स्थित प्रगति मानव सहयोग समिति की द्वितीय वर्षगांठ मनायी गयी. संस्था की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर सह सामग्री वितरण किया गया. स्कूली बच्चों के बीच दो सौ बैग, दिव्यांग के बीच 30 बैसाखी, 25 वाकिंग स्टिक, 15 एल्बो स्टिक, 20 फोरलेग स्टिक, पेन चेयर, सात व्हील्स चेयर, पांच स्लीपिंग बेड समेत डिक्शनरी बुक व अन्य सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर लगभग 300 लोगों का विभिन्न रोगों से संबंधित स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गयी. कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार, डॉ काजल कुमारी, डॉ सुहैल अख्तर, हकीम अरमान, खाद्य आयोग की सदस्य शबनम परवीन, मुखिया प्रभा तिर्की, उप प्रमुख रेयाजुल अंसारी, अत्ताउल्लाह अंसारी, मासूम परवीन, बेलाल अंसारी, मो इरफान, अनिसुल रहमान, अंजुम खान, मुख्तार अंसारी, अजमल हक, शरीफ अंसारी, शफीक अंसारी, मुदस्सर अहरार, प्रगति मानव सहयोग समिति अध्यक्ष असलम अंसारी, सचिव सैय्यद फिरोज आलम, उपाध्यक्ष शेख इस्लाम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola