झारखंड में आलू की किल्लत होगी दूर, BAU करेगी ये बड़ा काम

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

बीएयू रांची के कार्यक्रमों में शामिल अतिथिगण

बीएयू रांची के कुलपति ने कहा है कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय आलू की किस्मों के विकास पर शोध करेगा. उन्होंने इसके लिए कोल्ड स्टोरेज की संख्या में पर्याप्त वृद्धि करने की बात कही है.

विज्ञापन

रांची: बंगाल सरकार ने झारखंड समेत देश के कई राज्यों में आलू की सप्लाई पर रोक लगा दी है. इस कारण आलू की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. अब बीएयू रांची (BAU Ranchi) आलू की किल्लत को पूरी तरह से दूर करने के लिए इसके (आलू के) किस्मों पर शोध करेगी. दरअसल, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन मनाया जा रहा था. इस दौरान यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ एससी दुबे ने ये बात कही है.

बीएयू आलू पर करेगा शोध

बीएयू रांची के कुलपति डॉ एससी दुबे ने राज्य में आलू की कमी पर चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में आलू की फसल थोड़ा विलंब से तैयार होती है. इसलिए बंगाल पर निर्भर रहना पड़ता है. बीएयू आलू की किस्मों के विकास पर शोध करेगा ताकि दूसरे राज्यों पर निर्भरता न रहना पड़े. उन्होंने आगे कहा कि राज्य में कोल्ड स्टोरेज की संख्या में पर्याप्त वृद्धि करनी होगी ताकि यहां की फसल भावी जरूरतों के लिए संरक्षित रखी जा सके.

कुलपति डॉ एससी दुबे ने विद्यार्थियों को दी ये सलाह

बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने नयी सोच वाले मेधावी विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के दौरान मिलने वाले पैकेज पीछे न भागने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि नयी सोच वाले मेधावी विद्यार्थी कृषि पाठ्यक्रम में आएंगे तभी कृषि क्षेत्र का विकास तेजी से होगा. विद्यार्थियों को पैकेज के पीछे भागने के बजाय भीड़ से अलग हटकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने का प्रयास करना चाहिए. यह सुखद पहलू है कि आईआईटी और आईआईएम से पढ़ने वाले बहुत से विद्यार्थी कृषि क्षेत्र से जुड़ रहे हैं और वर्तमान परिदृश्य में बदलाव के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कृषि को केवल आजीविका का साधन नहीं बल्कि व्यवसाय बनाना होगा तभी सभी लोग इसे लाभन्वित हो सकेंगे.

Also Read: कचरा डंपिंग यार्ड में आग लगने से सिमडेगा के लोगों में आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी

डॉ एससी दुबे ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन को आत्मसात करने की दी सलाह

डॉ एससी दुबे ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के सादा जीवन उच्च विचार, सेवा भाव और वैचारिक समन्वय के आदर्श को आत्मसात करने की सलाह दी है. कुलपति ने कहा कि राजेंद्र बाबू द्वारा लिखित पुस्तकें यदि उपलब्ध होंगी तो उन्हें मंगाकर बीएयू के पुस्तकालयों में रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद एक अग्रणी लेखक, संपादक, अधिवक्ता, समाजसेवी और राजनेता होने के बावजूद वह घर की सफाई खुद करना पसंद करते थे. वे सुविधायुक्त घर छोड़कर पटना के सदाकत आश्रम की मड़ई में रहना पसंद करते थे. उन्हें हर भूंजा खाना खूब पंसद था.

Also Read: बाबानगरी से मायानगरी का हवाई सफर हुआ आसान, मुंबई-देवघर की पहली फ्लाइट का वाटर सैल्यूट, देखें वीडियो

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola