सप्ताहिक सिंह राशिफल 1-7 मार्च 2026: आत्मविश्वास में वृद्धि, पर अहंकार से बिगड़ सकते हैं बनते काम
Published by : Neha Kumari Updated At : 27 Feb 2026 3:46 PM
1-7 मार्च का सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ और अशुभ दोनों सकेंत लेकर आ रहें है. 3 मार्च को आपकी राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण स्वास्थ्य और मानसिक भ्रम की चुनौतियां दे सकता है. करियर में प्रगति और धन लाभ के योग हैं. अहंकार से बचें .
Saptahik Singh Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि का संकेत दे रहा है. हालांकि, 3 मार्च को आपकी राशि के प्रथम भाव (लग्न) में लगने वाला चंद्र ग्रहण विशेष सावधानी की मांग करता है. केतु की उपस्थिति और ग्रहण के प्रभाव से मानसिक भ्रम या अज्ञात भय की स्थिति बन सकती है. आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा, लेकिन अहंकार और अति-आत्मविश्वास से बचना अनिवार्य है. संयम और विनम्रता ही आपकी चुनौतियों को सफलता में बदल सकती है.
करियर और व्यवसाय: कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की परीक्षा होगी और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलने की संभावना प्रबल है. कुम्भ राशि के पंचग्रही योग के कारण नौकरी परिवर्तन के अनुकूल संकेत मिल सकते हैं. व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा, पर निवेश में जल्दबाजी न करें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है.
रिलेशनशिप: परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और किसी बड़े निर्णय में आपकी सलाह ली जाएगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, पर ग्रहण के प्रभाव से वाणी में कड़वाहट न आने दें. प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन केतु के कारण उत्पन्न मतभेदों को धैर्य से सुलझाएं. संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा. मित्रों के साथ मेल-मिलाप से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और आपसी भरोसा बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: इस हफ्ते स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर लग्न में ग्रहण होने से हृदय और रक्तचाप के रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार को प्राथमिकता दें. पर्याप्त नींद लें और मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें. सूर्य नमस्कार और ध्यान आपके आत्मबल को बनाए रखने में बहुत लाभकारी होंगे.
सावधानी: अहंकार में आकर किसी से विवाद या बहस न करें. आर्थिक मामलों में बड़ा जोखिम लेने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें. ग्रहण काल के दौरान क्रोध पर नियंत्रण रखें और परिवार के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें.
उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें. जरूरतमंदों को गेहूं या गुड़ का दान करें.
- लकी डेट: 01, 04, 05
- लकी कलर: पीला, लाल, सफेद
- लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 वर्षों का अनुभव
Mo.: +91 8620920581
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










