दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Updated at : 07 Jun 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

थाना क्षेत्र के हेसाबेड़ा में गत चार जून को दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराया. दोनों पीड़िता रिश्ते में ममेरी-फुफेरी बहन हैं.

विज्ञापन

नामकुम. थाना क्षेत्र के हेसाबेड़ा में गत चार जून को दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराया. दोनों पीड़िता रिश्ते में ममेरी-फुफेरी बहन हैं. वहीं पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दोनों नाबालिग को न्यायालय में प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेज दिया. मामले को लेकर नाबालिग की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चार जून की रात महिला और उसके पति एक कमरे में सो रहे थे, जबकि दोनों नाबालिग लड़कियां अलग-अलग कमरे में सो रही थीं. रात करीब ढ़ाई बजे चिल्लाने की आवाज सुन मां बेटी के कमरे में पहुंची तो दोनों लड़कियों के साथ दो किशोर दुष्कर्म कर रहे थे. घर में महिला के घुसते ही दोनों वहां से भाग निकले. घटना के दो दिन बाद लड़कियों के परिजन थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola