वज्रपात से एक की मौत दो घायल

Updated:
विज्ञापन
वज्रपात से एक की मौत दो घायल

थाना क्षेत्र के कुल्ली में शुक्रवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आने से आश्रिता मिंज (11) नाबालिग की मौत हो गयी

विज्ञापन

इटकी.

थाना क्षेत्र के कुल्ली में शुक्रवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आने से आश्रिता मिंज (11) नाबालिग की मौत हो गयी और उसके पिता राहुल मिंज व माता सुषमा मिंज घायल हो गये. सभी नगड़ी थाना क्षेत्र के केसारो गांव के रहनेवाले बताये जाते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह कुल्ली आम बगीचा में तीनों आम तोड़ने गये थे. इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली चमकने लगी. तीनों एक पेड़ के नीचे बारिश से बचने लगे. इसी बीच वज्रपात हुआ और तीनों उसकी चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों ने तत्काल बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने आश्रिता मिंज को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया.

विज्ञापन
Abhilash Sonu

लेखक के बारे में

By Abhilash Sonu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola