जर्जर सड़कों से लोगों को परेशानी

Published by : KEDAR MAHTO BERO Updated At : 29 May 2026 9:56 PM

विज्ञापन

बेड़ो शहरी क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो गयी हैं

विज्ञापन

बेड़ो.

बेड़ो शहरी क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो गयी हैं. बारीडीह से जरिया पेट्रोल पंप तक सड़क में सैकड़ों गड्ढे बन गये हैं. थोड़ी सी बारिश के बाद सड़क में जल जमाव हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. लोगों को गिर कर घायल होने का डर बना रहता है. गौरतलब हो कि सड़क निर्माण को लेकर एनएचएआइ और पीडब्ल्यूडी के बीच ट्रांसफर का मामला करीब एक वर्ष से लंबित है. तीन जून को पाड़हा जतरा का आयोजन होगा. जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. जर्जर सड़क और जल जमाव को लेकर झारखंड युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मसूद आलम ने टीम के साथ विरोध जताया और पीडब्ल्यूडी व एनएचएआइ के अधिकारियों को आड़े हाथो लिया. आलम ने जतरा से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग की. सड़क मरम्मत नहीं कराने पर उन्होंने एफआइआर कराने की चेतावनी दी. मौके पर मनोज लकड़ा, जाहिद, महेबुल ओहदार, नौशाद अख्तर, मुनिम, बुधराम उरांव, कैलाश कुमार, कृष्णा गोप, साजिद आलम आदि मौजूद थे.

बेड़ो 1, सड़कों का निरीक्षण करते झारखंड युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मसूद आलम.B

विज्ञापन
KEDAR MAHTO BERO

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola