PM News : 22.50 लाख किसानों के खाते में गयी पीएम किसान सम्मान निधि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 6:17 PM
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर (बिहार) से किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि डाली. इससे झारखंड के करीब 22.50 लाख किसानों के खाते में यह राशि गयी.
विज्ञापन
रांची (वरीय संवाददाता). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर (बिहार) से किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि डाली. इससे झारखंड के करीब 22.50 लाख किसानों के खाते में यह राशि गयी. राजधानी के 1.23 लाख किसानों को इसका लाभ मिला.
राजधानी में इससे संबंधित मुख्य समारोह का आयोजन रामकृष्ण मिशन के सभागार में हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि यह अनोखी योजना है. इससे महिलाएं भी समृद्ध हो रही हैं. किसानों को खेती-बारी में सहयोग मिल रहा है. मौके पर रामकृष्ण मिशन, मोरहाबादी के सचिव स्वामी भवेशानंद जी महाराज ने कहा कि किसान सम्मान निधि का फायदा किसानों को मिल रहा है.किसानों को किया गया सम्मानित
इस मौके पर रामकृष्ण मिशन ने उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया है. महिलाओं को खेती-किसानी में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला. मौके पर मौजूद रांची के जिला कृषि पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि राजधानी के 1.01 लाख किसानों के खाते में 18वीं किश्त गयी थी. 19वीं किश्त के लिए 1.23 लाख किसानों की सूची भारत सरकार को भेजी गयी है. अतिथियों का धन्यवाद मिशन के डॉ राजेश कुमार ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










