ओवर 60 टी-20 क्रिकेट में कंबाइंड हीरोज और वेस्टर्न वॉरियर्स ने आसान जीत दर्ज की

Updated at : 17 Apr 2024 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

कंबाइंड हीरोज और वेस्टर्न वॉरियर्स ने अपने मुकाबले जीत लिये

विज्ञापन

प्रथम ओवर 60 टी-20 क्रिकेट के दूसरे दिन कंबाइंड हीरोज और वेस्टर्न वॉरियर्स ने अपने मुकाबले जीत लिये. दिन के पहले मैच में कंबाइंड हीरोज ने वेस्टर्न वॉरियर्स को पांच विकेट से, जबकि दूसरे मैच में वेस्टर्न वॉरियर्स ने सेंट्रल स्ट्राइकर्स को 35 रन से हराया. पहले मैच में वेस्टर्न वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी की और सात विकेट पर 123 रन बनाये. टीम के लिए स्तानिस्लास ने 25, रवि खायडे ने 15, मारियो फर्नांडिस ने 43 रन बनाये. कंबाइंड हीरोज की ओर से सैम डेविड और कप्तान अविनाश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में कंबाइंड हीरोज ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. नील ने 21, सुभाष चटर्जी ने नाबाद 32 व मैक्सी डिमेलो ने 38 रन बनाये. वेस्टर्न वॉरियर्स के यशवंत दुदस्कर ने तीन विकेट लिये.

दिन के दूसरे मैच में वेस्टर्न वॉरियर्स ने 174 रन बनाये. रवि खायडे ने 22, विद्याधर पेडनेकर ने 32, एमएन दीक्षित ने 36 और यशवंत दुदस्कर ने 56 रन बनाये. सेंट्रल स्ट्राइकर के िदनेश निचरेले ने दो विकेट लिये. जवाब में सेंट्रल स्ट्राइकर 139 रन ही बना सका. नितेश गुंडेचा ने 20, शीरीष भोपे ने 22, दिनेश निचरेले ने 19 और एएन सहस्रबुद्धे ने 16 रन का योगदान किया. वेस्टर्न वॉरियर्स के एस पदमनाभान ने तीन व मारियो फर्नांडिस ने दो विकेट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola