कांग्रेस के दावत-ए-इफ्तार में अमन-चैन की मांगी दुआ

Updated at : 13 Mar 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के दावत-ए-इफ्तार में अमन-चैन की मांगी दुआ

रमजान के महीने के चौथे जुम्मे को प्रखंड के करांजी मैदान में कांग्रेस पार्टी ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया.

विज्ञापन

बेड़ो.

रमजान के महीने के चौथे जुम्मे को प्रखंड के करांजी मैदान में कांग्रेस पार्टी ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया. जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ रोजा खोला और देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ की. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हमलोगों ने पांचो प्रखंडों बेड़ो, इटकी, मांडर, चान्हों, लापुंग में इफ्तार कराकर आपसी प्रेम का संदेश देने का काम किये हैं. रमजान का महीना इंसानियत, सब्र, भाईचारा और आपसी प्रेम का संदेश देता है. मौलाना ने रमजान उल पाक की फजीलत बताते हुए कहा कि इस महीने को अल्लाह ने बहुत बड़ी बरकत और रहमत दी है. यह महीना अल्लाह की इबादत करने और अपने गुनाहों से तौबा करने का सबसे बेहतर अवसर होता है. मौके पर उपप्रमुख मोद्दसिर हक, बेरोनिका उरांव, परवेज आलम, प्रो करमा उरांव, मो फहिम, मीर मुस्लीम, सहबान अंसारी, बबलू खान, मंजूर आलम, मुन्ना मलिक, रइफुद्दीन मिरदाहा, जमील अंसारी आदि उपस्थित थे.

बेड़ो, रोजेदारों के साथ कृषि मंत्री व अन्य.B

विज्ञापन
KEDAR MAHTO BERO

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

KEDAR MAHTO BERO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola