बिहार में पेंडिंग ट्रैफिक चालानों को लेकर मिली छूट, जानिए सरकार की ये खास योजना

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Traffic Challan: बिहार में पेंडिंग ट्रैफिक चालानों को लेकर सरकार शानदार ऑफर लेकर आई है. पेंडिंग ट्रैफिक चालानों पर बड़ी छूट दी जा रही है. सिर्फ 50 प्रतिशत राशि जमा कर आसानी से इसे निपटाया जा सकेगा. इससे लोगों को खास राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Traffic Challan: सम्राट सरकार ने बिहार के लोगों को खास राहत दी है. राज्य में एकमुश्त यातायात चालान निबटान योजना-2026 को लागू कर दिया गया है, जिसका सीधा फायदा बिहार के लोगों को मिलेगा. परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई.

विज्ञापन

विभाग के मुताबिक, अब बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने, प्रावधानों नियमों, विनियमों और अधिसूचनाओं का उल्लंघन सहित अन्य यातायात उल्लंघन से जुड़े लंबित ई-चालानों का 50 प्रतिशत राशि जमा कर आसानी से निबटान हो पाएगा.

2026-27 तक योजना रहेगी प्रभावी

विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026 के तहत 90 दिनों से अधिक अवधि से लंबित चालानों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जायेगा. यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और फाइनेंशियल ईयर 2026-27 तक प्रभावी रहेगी.

इस योजना को लेकर संभावना जताई जा रही है कि इससे लाखों गाड़ी चालकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा. इसके लिए ई-चालान की न्यूनतम जुर्माना राशि निर्धारित की गई है. एकमुश्त निबटान योजना के माध्यम से लोग कम राशि देकर अपने पुराने मामलों का निपटारा कर सकेंगे.

आम लोगों को इस तरह से मिलेगी राहत

जानकारी के मुताबिक, इस योजना के लागू होने से आम लोगों को कई स्तर पर राहत मिलेगी. उन्हें पुराने सामान्य चालानों के लिए पूरी राशि चुकाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि आधी राशि देकर ही मामला समाप्त किया जा सकेगा. जबकि लंबित चालानों के कारण गाड़ी से जुड़े कार्यों में आने वाली बाधाएं भी दूर होगी. माना जा रहा है कि सरकार और परिवहन विभाग के लिए भी यह योजना कई मायनों में लाभकारी साबित होगी.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा, एडवाइजरी जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन