SMS से मिनटों में ऐसे चेक करें झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है प्रोसेस

Published by :Smita Dey
Published at :02 May 2026 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 12th Result 2026

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

JAC Board 12th Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर भी अब आप झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बिना इंटरनेट चेक कर सकेंगे. बस सही फॉर्मेट में मैसेज भेज कर कुछ ही मिनटों में अपना मार्कशीट देख सकेंगे.

विज्ञापन

JAC Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है. हर साल की तरह इस साल भी लाखों स्टूडेंट्स रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन रिजल्ट के दिन वेबसाइट अक्सर स्लो हो जाती है या खुलती ही नहीं है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं. आप बिना इंटरनेट के भी अपने मोबाइल से एक साधारण SMS भेजकर अपना रिजल्ट (JAC Board 12th Result 2026) चेक कर सकते हैं. 

JAC Board 12th Result 2026: SMS से रिजल्ट चेक करना क्यों है आसान?

जब रिजल्ट जारी होता है, तो बहुत सारे स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट खोलने की कोशिश करते हैं. इससे सर्वर पर लोड बढ़ जाता है और साइट काम करना बंद कर देती है. SMS का तरीका इसलिए आसान है क्योंकि इसमें आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है. सिर्फ एक मैसेज भेजकर आप अपना रिजल्ट अपने मोबाइल पर पा सकते हैं. खासकर गांव या कम नेटवर्क वाले इलाकों में यह तरीका बहुत काम का है. 

SMS से ऐसे चेक करें JAC Board 12th Result 2026

झारखंड बोर्ड (JAC) 12वीं का रिजल्ट SMS से चेक करने के लिए आपको एक फॉर्मेट में मैसेज भेजना होता है. 

  • अपने मोबाइल का Message ऐप खोलें. 
  • न्यू मैसेज पर क्लिक करें. 
  • JAC12 <स्पेस> रोल कोड <स्पेस> रोल नंबर
  • अब इस मैसेज को दिए गए नंबर  56263 पर भेज दें. 
  • कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल आपका रिजल्ट दिख जाएगा. 

रोल नंबर और रोल कोड कहां मिलेगा?

SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे जरूरी चीज है आपका रोल नंबर और रोल कोड. ये दोनों जानकारी आपको आपके एडमिट कार्ड पर मिल जाएगी. अगर आपके पास एडमिट कार्ड नहीं है, तो आप अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं. 

SMS करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • मैसेज का फॉर्मेट बिल्कुल सही रखें. 
  • रोल नंबर और रोल कोड में कोई गलती न करें. 
  • सही नंबर पर ही मैसेज भेजें. 

अगर SMS से रिजल्ट न आए तो क्या करें?

कभी-कभी नेटवर्क कंजेशन के कारण SMS सर्विस में भी देरी हो सकती है. ऐसे में- 

  • दोबारा मैसेज भेजें और चेक करें कि क्या आपने सही नंबर 56263 पर मैसेज भेजा है. 
  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर ट्राई करते रहें. 
  • DigiLocker ऐप का यूज करें, जहां आधार नंबर के जरिए आप अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: DigiLocker पर मिलेगी झारखंड बोर्ड 12वीं की मार्कशीट, यहां करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola