उषा मार्टिन विवि के पैरामेडिकल कोर्स को मिला संबद्धता विस्तार 

Updated:
विज्ञापन
usha martin university

उषा मार्टिन विवि

Ranchi News: उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को झारखंड सरकार के द्वारा बीएससी एमएलटी सहित अन्य पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 और 2026-27 के लिए संबद्धता विस्तार की स्वीकृति दी गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

अनगड़ा से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, अनगड़ा को बीएससी एमएलटी (BSc MLT) सहित अन्य पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 और 2026-27 के लिए संबद्धता (अफिलिएशन) विस्तार की स्वीकृति दे दी है. यह स्वीकृति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत दी गई है. 

पहले से मिली हुई संबद्धता 

ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय को पूर्व में सत्र 2020-23 से 2024-27 तक के लिए भी संबद्धता दी गई थी. संबद्धता विस्तार मिलने से उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के संचालन में निरंतरता बनी रहेगी. 

शिक्षा की गुणवत्ता और अवसरों में बढ़ोतरी 

संबद्धता विस्तार मिलने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी. साथ ही, राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे. विभाग द्वारा संबंधित परिषद और संस्थान को आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: 8 मई को बोकारो पहुंचेगी डॉ. अमिताभ की हाई लेवल कमेटी, 6 साल के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी

यह भी पढ़ें: IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola