पीडीएस दुकानदारों को मिला प्रशिक्षण
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को पीडीएस दुकानदारों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
चान्हो.
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को पीडीएस दुकानदारों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीडीएस दुकानदारों को खाद्यान्न वितरण के लिए उपलब्ध कराये गये नये फोर जी इ-पॉश मशीन के ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी उपलब्ध करायी गयी. जिले से आये विजन टेक के इंजीनियर गौतम कुमार ने दुकानदारों से इ-पॉश मशीन के संचालन में आ रही समस्या की जानकारी ली और उन्हें डेमो के साथ विस्तार से उसके ऑपरेटिंग सिस्टम से अवगत कराया. चान्हो प्रखंड पीडीएस डीलर संघ का चुनाव भी किया गया. जिसमें अशेश्वर शाही को अध्यक्ष, शशि साहू को सचिव व मंजू सक्सेना को कोषाध्यक्ष चुना गया. मौके पर बीएसओ जयदेव कुमार गौरव, तनवीर आलम, नवल किशोर पौराणिक, मनोहर साहू, टूना भगत, अब्दुल हलीम, रामस्वरूप साहू, आसिफ नवाज, उर्मिला देवी, रामकुमार साहू, सुखदेव उरांव, श्रीकांत सिंह, दिनेश साहू, पंकज सिंह, विजय साहू, बैजनाथ महतो, संजय दास सहित अन्य मौजूद थे.चान्हो 1, प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित पीडीएस दुकानदार.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










