नाश्ते में तैयार करें दाल उत्तपम, शेफ प्रतीक सिंह से जानिए रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
Dal Uttapam Recipe

दाल उत्तपम (Image- Instagram@ @chef_prateek_kitchen)

Dal Uttapam Recipe: दाल और कुछ सब्जियों का इस्तेमाल करके आप आसानी से तैयार कर सकते हैं टेस्टी उत्तपम. इस आर्टिकल की मदद से जानिए दाल उत्तपम बनाने की विधि.

विज्ञापन

Dal Uttapam Recipe: अगर आपका भी मन रोज-रोज नाश्ते में पोहा, रोटी, पूरी और सब्जी खाकर ऊब गया है तो आज हम आपको नाश्ते के लिए दाल उत्तपम बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना टेस्टी होता है कि आप इसे खाने के बाद दोबारा बनाना चाहेंगे. नाश्ते के लेकर बच्चों के टिफिन में भी आप दाल उत्तपम दे सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी शेफ प्रतीक सिंह ने अपने इंस्टाग्राम @chef_prateek_kitchen पर शेयर किया है. 

दाल उत्तपम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चना दाल (3 से 4 घंटे पानी में भिगोए हुए)
  • उड़द दाल  (3 से 4 घंटे पानी में भिगोए हुए)
  • मूंग दाल  (3 से 4 घंटे पानी में भिगोए हुए)
  • पालक पत्ता – बारीक कटा 
  • करी पत्ता – 5-7 
  • हरी मिर्च – 3-4 
  • अदरक – कुछ टुकड़े 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • काली मिर्च – आधा चम्मच 
  • दही – आधा कप 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • गाजर – कटा हुआ 
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ 
  • प्याज – बारीक कटा हुआ 
  • बेकिंग सोडा – आधा चम्मच 
  • सफेद तिल – आधा चम्मच 
  • बेकिंग पाउडर – थोड़ा सा 
  • तेल – जरूरत अनुसार 

दाल उत्तपम बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक मिक्सर जार में भिगोए हुए चना, उड़द और मूंग दाल डालें. इसके बाद आप इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च, कुछ टुकड़ा  अदरक, नमक, काली मिर्च पाउडर, हल्दी, दही और थोड़ा पानी डालकर एकदम अच्छे से पेस्ट बना लें. 
  • अब आप इसे एक बर्तन में निकाल लें. इसे निकालें के बाद आप बारीक कटे हुए पालक के पत्ते, गाजर, प्याज, हरा धनिया, बेकिंग सोडा, सफेद तिल और थोड़ा बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. चम्मच की मदद से आप सारे मिश्रण को अच्छे से मिला लें. 
  • एक नॉन स्टिक पैन गर्म करें. इसमें हल्का तेल डालकर फैलाएं. अब तैयार हुआ मिश्रण को चम्मच की मदद से लेकर गोल आकार में फैलाएं. साइड में आप थोड़ा तेल डालें और थोड़ी देर ढककर पकने दें. फिर पलटकर दूसरे साइड से भी तेल डालकर पकाएं. दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने के बाद आप इसे निकाल लें. इसे आप हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: गर्मियों में फ्रेशनेस देगी पाकिस्तान की फेमस ठंडी-ठंडी गुलाब लस्सी

यह भी पढ़ें: रिफ्रेशिंग पाइनएप्पल-केल स्मूदी: थकान मिटाए, इम्युनिटी बढ़ाए और दे इंस्टेंट ग्लो

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola