गर्मियों में फ्रेशनेस देगी पाकिस्तान की फेमस ठंडी-ठंडी गुलाब लस्सी

Updated:
विज्ञापन

शेफ शिरीन अनवर की रोज लस्सी रेसिपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गर्मियों में ठंडक और ताजगी देने वाली रोज लस्सी की यह खास रेसिपी फेमस शेफ शिरीन अनवर से सीखें. गुलाब के शरबत और दही से बनी यह लस्सी स्वाद में बेहद रिफ्रेशिंग है और कुछ ही मिनटों में घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है.

विज्ञापन

Rose Lassi Recipe By Chef Shireen Anwar: गर्मियों के मौसम में ठंडे और ताजगी भरे ड्रिंक्स जैसे की लस्सी कोल्ड ड्रिंक्स और फ्रूट जूस की डिमांड बढ़ जाती है.

विज्ञापन

अगर आप कुछ ऐसा ही रिफ्रेशिंग बनाना चाहते है तो गुलाब की खुशबू और दही की क्रीमीनेस से बनी रोज लस्सी की रेसिपी ट्राइ करें. फेमस शेफ शिरीन अनवर ने इस खास लस्सी की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

गुलाब का फ्लेवर इस लस्सी को बेहद रिफ्रेशिंग बनाता है और यह मेहमानों को सर्व करने के लिए भी परफेक्ट ड्रिंक है. यहां से नोट करें रोज लस्सी बनाने की आसान रेसिपी

रोज लस्सी बनाने बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Rose Lassi Recipe By Chef Shireen Anwar
रोज लस्सी
  • 2 कप ठंडी दही
  • 3-4 टेबलस्पून गुलाब का शरबत
  • 2 टेबलस्पून चीनी (स्वादानुसार)
  • ½ कप ठंडा दूध
  • 4-5 बर्फ के टुकड़े
  • 1 टेबलस्पून गुलाब की पंखुड़ियां
  • 1 टेबलस्पून पिस्ता या बादाम (बारीक कटे हुए)

रोज लस्सी रेसिपी (Rose Lassi Recipe By Chef Shireen Anwar)

सबसे पहले मिक्सर जार में ठंडी दही डालें.अब इसमें गुलाब का शरबत, चीनी और ठंडा दूध मिलाएं.  इसके बाद बर्फ के टुकड़े डालकर 20-30 सेकंड तक अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि लस्सी स्मूद और फोमी बन जाए. तैयार लस्सी को ठंडे गिलास में डालें. ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और कटे हुए पिस्ता या बादाम डालकर गार्निश करें.

सर्व करने से पहले 10 मिनट फ्रिज में ठंडा कर लें, इससे स्वाद और बेहतर लगेगा.

यह भी पढ़ें: रिफ्रेशिंग पाइनएप्पल-केल स्मूदी: थकान मिटाए, इम्युनिटी बढ़ाए और दे इंस्टेंट ग्लो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 10 minutesCook: 0Yields: 2 Servings

Ingredients

    Instructions