रांची मेन रोड हिंसा मामले में आरोपी बनाये गये नौ लोग बरी

Updated:
विज्ञापन
रांची मेन रोड हिंसा मामले में आरोपी बनाये गये नौ लोग बरी

मेन रोड में 10 जून-2022 को हुई हिंसा के मामले में नौ आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी मान्या टंडन की अदालत ने बरी कर दिया.

विज्ञापन

रांची. मेन रोड में 10 जून-2022 को हुई हिंसा के मामले में नौ आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी मान्या टंडन की अदालत ने बरी कर दिया. इन आरोपियों में नवाब चिश्ती, शाहबाज, रमजान, अमजद खान, मो माज, शकील, इरफान, मो अमन मंसूरी व एक अन्य शामिल हैं. इनमें से कुछ आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश हुए थे. यह मामला डेली मार्केट थाना के कांड संख्या 16/22 से जुड़ा है

22 लोग आरोपी बनाये गये थे

अदालत में केस की पैरवी वरीय अधिवक्ता एसके उपाध्याय, अधिवक्ता प्रियंका, लक्ष्य कुमार, संजय कुमार और अनन्या शांभवी सहित अन्य ने की. इस मामले में 22 लोग आरोपी बनाये गये थे. ज्ञात हो कि 10 जून-2022 को एकरा मसजिद की ओर से एक समुदाय विशेष के 10-12 हजार लोग जुलूस की शक्ल में अलबर्ट एक्का चौक की ओर जा रहे थे. एकरा मसजिद के पास धार्मिक नारे के साथ जुलूस निकला था और इसकी अनुमति नहीं थी. तब दंडाधिकारी ने उन्हें रुकने के लिए कहा था, लेकिन वह लोग बढ़ते गये और डेली मार्केट थाना के पास जमकर हंगामा किया. पुलिस पर हमला भी किया. दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली थीं. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये थे. इस मामले में डेली मार्केट थाना में दारोगा सुमित कुमार भगत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola