प्रबंधन के आश्वासन के बाद ट्रक मालिकों का आंदोलन स्थगित

Updated:
विज्ञापन
प्रबंधन के आश्वासन के बाद ट्रक मालिकों का आंदोलन स्थगित

भाड़ा वृद्धि को लेकर पिपरवार ट्रक ऑनर एसोसिएशन का आंदोलन लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा.

विज्ञापन

पिपरवार.

भाड़ा वृद्धि को लेकर पिपरवार ट्रक ऑनर एसोसिएशन का आंदोलन लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. अशोक परियोजना कार्यालय के निकट ट्रक मालिक धरना पर बैठे रहे. कोल डंप से कोयले का उठाव नहीं हो सका. कोयला लेने पहुंचे बाहर के ट्रक सड़क किनारे खड़े रहे. इससे दूर तक ट्रकों की लंबी लाइन लग गयी. बाद में पीओ जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में डिस्पैच अफसर, ट्रक मालिक, लिफ्टर व डीओ होल्डर की एक संयुक्त बैठक हुई. जिसमें पीओ ने प्रोडक्शन मंथ का हवाला देते हुए ट्रक मालिकों से कुछ दिनों के लिए समय की मांग की. लेकिन ट्रक मालिकों ने और समय देने से इंकार कर दिया. ट्रक मालिकों की शिकायत थी कि लिफ्टरों द्वारा भाड़ा भुगतान को लेकर कोई जिम्मेवारी नहीं ली जाती है. इस पर पीओ ने आश्वासन दिया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में नोटिस जारी कर सभी पक्षों की बैठक करा कर उनकी मांगों को सुनिश्चित किया जायेगा. इस पर ट्रक मालिकों ने सहमति जताते हुए 31 मार्च तक आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की. लेकिन ट्रक मालिकों ने निर्धारित समय तक मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में एक अप्रैल से पुन: बंद की चेतावनी भी दी. मौके पर आशिक अली, इदरीश अंसारी, महेंद्र कुमार, राजा खान, जमीर अंसारी, साहिल अंसारी, प्रवीण सिंह, अरशद अंसारी, एच सिंह, ओटी सिंह, मंगल सिंह, जहीर अंसारी, रामबालक गंझू, राकेश पांडेय, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola