बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने का सही तरीका, फर्जी वेबसाइट से सावधान!

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Mar 2026 10:10 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Bihar Board 12th Result 2026: रिजल्ट जारी होने के समय कई छात्र जल्दबाजी में गूगल पर सर्च करते हुए फेक वेबसाइट्स के जाल में फंस जाते हैं. ऐसी साइट्स पर व्यक्तिगत जानकारी डालना जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए छात्र हमेशा सावधान रहें और अपना रिजल्ट देखने के लिए केवल बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी तक चली. परीक्षा के खत्म होने के बाद अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. माता-पिता के मन में भी बस एक ही सवाल होता है कि आखिर रिजल्ट कब आएगा. रिजल्ट जानने की बेसब्री में कई बार स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता फेक खबरों के जाल में फंस जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिजल्ट कब तक आ सकता है और इसे कैसे चेक करें.

इन वेबसाइट पर देखें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

छात्र अपना स्कोरकार्ड इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं-

  • results.biharboardonline.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • seniorsecondary.biharboardonline.com

Bihar Board 12th Result 2026: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट interresult2025.com या interbiharboard.com.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Examination Results सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Senior Secondary Annual Examination 2026 लिंक को चुनें.
  • अब अपनी स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या वोकेशनल का चयन करें.
  • निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड या प्रिंट करके सेव कर लें.

रिजल्ट कब आ सकता है? (Expected Dates)

पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए मालूम पड़ता है कि BSEB 12वीं रिजल्ट 2026 को 15 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है. पिछले साल बोर्ड ने 25 मार्च को रिजल्ट जारी किया था.

फर्जी वेबसाइट्स से रहें सावधान

रिजल्ट के समय कई छात्र जल्दीबाजी में गूगल पर सर्च करते हुए गलत वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं. इंटरनेट पर कई ऐसी साइट्स मौजूद हैं जो देखने में बिल्कुल ऑफिशियल वेबसाइट जैसी लगती हैं. लेकिन यह फर्जी होते हैं. इन फर्जी वेबसाइट पर जब आप अपनी पर्सनल डिटेल जैसे कि डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर डालते हैं तो आपके डेटा का दुरुपयोग हो सकता है.

यह भी पढ़ें- UP Board की परीक्षाएं खत्म, 1.5 लाख टीचर चेक करेंगे कॉपियां

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन