GP भागलपुर कॉलेज में हेमशंकर कुमार को मिला सिविल इंजीनियरिंग, देखें बिहार ITICAT काउंसलिंग का रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो और गोले में काउंसलिंग चेक करने का ऑप्शन पेज (Canva)

Bihar ITICAT Counselling Seat Allotment Result 2026: बिहार के सरकारी और प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने ITICAT 2026 की काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, 8 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar ITICAT Counselling Seat Allotment Result 2026: जिन भी कैंडिडेट्स ने बिहार के सरकारी और प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में एडमिशन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं. इस बार कैंडिडेट्स के नाम के साथ उन्हें कौन सा कॉलेज और ट्रेड मिला है यह भी बताया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar ITICAT Counselling में हेमशंकर कुमार बने टॉपर

बिहार ITICAT काउंसलिंग के नतीजों में छात्रों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है. इस बार की टॉपर लिस्ट में हेमशंकर कुमार ने बाजी मारी है. उनका रोल नंबर 11142846 है और उन्होंने रैंक 1 (UR-1, BC-1) हासिल की है. हेमशंकर को उनकी पहली पसंद जीपी भागलपुर (GP Bhagalpur) में सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच अलॉट हुई है.

वहीं दूसरी रैंक पर नीतीश राज रहे, जिन्हें जीपी बरौनी में केमिकल इंजीनियरिंग मिली है. टॉपर्स की इस लिस्ट में एनजीपी पटना-13 और जीपी पटना-7 जैसे बड़े कॉलेजों का जलवा रहा है, जहां छात्रों को कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल और सिविल जैसी टॉप ब्रांचेस मिली हैं.

मार्च से शुरू हुआ था ITICAT का सफर

बिहार आईटीआई 2026 की यह पूरी प्रक्रिया पिछले मार्च के महीने से चल रही है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 16 मार्च 2026 को हुई थी. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2026 रखी गई थी. इसके बाद 17 मई 2026 को इसकी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई और परीक्षा के नतीजे 4 जून 2026 को जारी कर दिए गए थे. इसके तुरंत बाद 22 जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई जो 1 जुलाई 2026 तक चली. अब ठीक तय समय पर बोर्ड ने पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है.

Bihar ITICAT में कॉलेज वाइज टॉपर्स की लिस्ट

काउंसलिंग के पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ प्रमुख टॉपर्स और उनके अलॉटेड कॉलेज इस प्रकार हैं:

रैंकछात्र का नामअलॉटेड कॉलेज का नामआवंटित ब्रांच (Trade)
रैंक 1हेमशंकर कुमारGP Bhagalpurसिविल इंजीनियरिंग
रैंक 2नीतीश राजGP Barauni, Begusaraiकेमिकल इंजीनियरिंग
रैंक 3अभिषेक कुमारN.G.P. Patna-13कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
रैंक 4अनिकेत रंजनN.G.P. Patna-13इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
रैंक 5पियूष आनंदG.P. Patna-7सिविल इंजीनियरिंग

सीट अलॉटमेंट के बाद का प्रोसेस

जिन छात्रों को इस राउंड में सीट मिल गई है, उन्हें अब तय तारीखों के अंदर अपने अलॉटेड कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) कराना होगा और एडमिशन फीस जमा करनी होगी. अगर कोई छात्र अपनी मिली हुई सीट से खुश नहीं है, तो वह अगले राउंड के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकता है. लेकिन ध्यान रहे कि जिन छात्रों को सीट अलॉट हो चुकी है, उन्हें वेरिफिकेशन प्रोसेस में शामिल होना जरूरी होता है, नहीं तो उनका दावा रद्द भी किया जा सकता है.


ये भी पढ़ें: BPSC Success Story: बिल्डिंग गिरी पर सपना नहीं टूटा, डॉ बिजेता BPSC क्रैक कर ऐसे बनीं RDO


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन