SSC JE का फाइनल रिजल्ट जारी, अनमोल शर्मा को AIR 1

Updated:
विज्ञापन
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

SSC JE Final Result 2026 Declared: जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें अनमोल शर्मा को रैंक 1 मिला है. इसमें कुल 1731 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

विज्ञापन

SSC JE Final Result 2026 Declared: अगर आपने SSC जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए अप्लाई किया था तो आपके लिए बड़ी खबर है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने आखिरकार फाइनल रिजल्ट निकाल दिया है. काफी समय से कैंडिडेट्स इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे और अब वो घड़ी आ गई है. इस भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल तीनों ब्रांच के जूनियर इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी और अब पूरा सिलेक्शन प्रोसेस पूरा हो चुका है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा.

SSC JE Final Result 2026 इन स्टेप्स से करें चेक

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. होम पेज पर "Result" वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
  • वहां "SSC JE Final Result 2026" वाला लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • अब एक PDF फाइल ओपन होगी, उसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • Ctrl+F दबाकर आप सीधे अपना रोल नंबर टाइप करके भी चेक कर सकते हैं.
  • रिजल्ट में नाम मिलने पर उसका स्क्रीनशॉट या PDF डाउनलोड करके सेव कर लें, आगे काम आएगा.

SSC JE Final Result 2026 Check Here PDF

इस भर्ती की शुरुआत जून 2025 में हुई थी, जब ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे. आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2025 रखी गई थी. इसके बाद नवंबर-दिसंबर 2025 में टियर 1 की परीक्षा हुई. टियर 1 का रिजल्ट मार्च 2026 में आया और उसके बाद अप्रैल 2026 में टियर 2 की परीक्षा आयोजित हुई. लंबे इंतजार के बाद अब 9 जुलाई 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

कौन बना टॉपर?

रैंकरोल नंबरनाम (कैंडिडेट)
1225140018937अनमोल शर्मा
2225140001615आशीष सिंह
3225140009161देवांशु उपाध्याय
4325140010040स्वप्निल उपाध्याय
5225140009546आर्यन सिंह
6825140021907गंडिकोटा लक्ष्मी बालाजी
7225140024384राजा बाबू
8225140015573देवेश गैरी
9325140025203दिव्यांशु कुमार
10325140053419दिलीप

इस बार की सबसे बड़ी बात ये है कि अनमोल शर्मा ने पूरी परीक्षा में टॉप किया है और उन्हें ऑल इंडिया रैंक 1 मिली है. उनके पिता का नाम पुष्पेंद्र शर्मा और माता का नाम रेखा शर्मा है. दूसरे नंबर पर आशीष सिंह रहे जिनके पिता राकेश सिंह हैं, और तीसरे नंबर पर देवांशु उपाध्याय ने जगह बनाई. टॉप 10 में स्वप्निल उपाध्याय, आर्यन सिंह, गंडिकोटा लक्ष्मी बालाजी, राजा बाबू, देवेश गैरी, दिव्यांशु कुमार और दिलीप जैसे नाम शामिल हैं. कुल मिलाकर इस भर्ती में 1731 कैंडिडेट्स को सफलता मिली है.

ये भी पढ़ें: Google Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, BTech कंप्यूटर साइंस में 82 लाख का हाईएस्ट पैकेज


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola