सरहुल शोभायात्रा का स्वागत करने निर्णय
Updated at : 13 Mar 2026 9:02 PM (IST)
विज्ञापन

झारखंड संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वावधान में खिजुर टोला स्थित अत्युतम गुरुकुल प्रांगण में सात मौजा के पाहन महाबीर मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई.
विज्ञापन
मेसरा.
झारखंड संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वावधान में खिजुर टोला स्थित अत्युतम गुरुकुल प्रांगण में सात मौजा के पाहन महाबीर मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सरहुल धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. 21 मार्च को सरहुल शोभायात्रा का स्वागत रांची के प्रवेश द्वार बूटी मोड़ में किया जायेगा. जिसमें किशुनपुर, खिजुर टोला, केदल, डूमरदगा, बूटी बस्ती, बड़गाईं, लेम बस्ती, बांधगाड़ी, महुरम टोली, सुगनु, खटंगा, लालगंज-पेरतोल गांव शामिल होंगे. बैठक में उत्कृष्ट झांकियों व खोड़हा दल को पगड़ी पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित करने पर सहमति बनी. मौके पर अध्यक्ष राम ओहदार, संजय कुमार महतो, जितेंद्र महतो, मोहन लाल महतो, महेंद्र महतो, महेश नायक, कुलदीप मंडल, सुरेंद्र महतो, नारायण प्रसाद, योगेश महतो, निरंजन चौधरी, पिंटू कुमार, चंदन महतो, कुणाल महतो, जतन महतो, श्रवण महतो, बंटी महतो, दिलीप उरांव, निखिल ओहदार, शिवम ओहदार आदि गणमान्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




