Sports : साहेबगंज में झारखंड राज्य ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता संपन्न, सविता ने तोड़ा राज्य रिकॉर्ड

Updated at : 07 Aug 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
Sports : साहेबगंज में झारखंड राज्य ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता संपन्न, सविता ने तोड़ा राज्य रिकॉर्ड

प्रतियोगिता में साहेबगंज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची राष्ट्रीय जेवलिन दिवस के अवसर पर सिदो कान्हू स्टेडियम साहेबगंज में चौथी झारखंड राज्य स्तरीय ओपन जेवलिन थ्रो एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई. साहेबगंज जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के 12 से अधिक जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में साहेबगंज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. पुरुष ओपन वर्ग में आकाश यादव ने 69.10 मीटर थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया. वहीं जामताड़ा की सविता मुर्मू ने बालिका अंडर-18 में 46.90 मीटर थ्रो कर पूर्व राज्य रिकॉर्ड तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया. मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, डीइओ दुर्गा नंद झा और डीएसइ कुमार हर्ष ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस मौके पर कई पूर्व राष्ट्रीय पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. परिणाम बालक अंडर-14 : संतोष मुर्मू (49.80 मी), डेविड एक्का, आकाश मंडल. अंडर-16 : विष्णु मुर्मू (55.00 मी), पृथ्वी राज, आयुष कुमार. अंडर-18 : विवेक यादव (59.40 मी), रोशन महतो, मंटू ठाकुर. अंडर-20 : नीरज यादव (54.85 मी), शिवम मंडल, सुबोध महतो. ओपन पुरुष : आकाश यादव (69.10 मी), समीर मरांडी, सचिन यादव. बालिका अंडर-14 : रोशनी कुमारी (20.70 मी), ईशा, बेबी. अंडर-16 : काजल कुमारी (31.00 मी), अंजलि, सरस्वती. अंडर-18 : सविता मुर्मू (46.90 मी), परी, क्रांति. ओपन महिला : रानी कुमारी (21.33 मी), अलका, शोभा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola