छठी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की निकली झांकी

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 22 Aug 2025 8:56 PM

विज्ञापन

खलारी पहाड़ी मंदिर में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से संपन्न

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी पहाड़ी मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी परिवार की ओर से भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया. मुख्य अतिथि एनके एरिया के जीएम दिनेश कुमार गुप्ता व उनकी पत्नी सीमा गुप्ता, जिप सदस्य सरस्वती देवी मौजूद थीं. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये. भगवान श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. महिलाओं ने श्रीकृष्ण बालरूप को झूला झुलाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. वहीं बच्चों के बीच मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किये. साथ ही सोहर गीत गानेवाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया. अंत में महाआरती की गयी और भंडारे में खीर-पूड़ी का प्रसाद बांटा गया. आयोजन में खलारी पहाड़ी मंदिर के पुजारी जसवंत दुबे, आशा देवी, बृजराज दुबे, सोनू दुबे, ज्ञानी जी, दयालु जी, पुष्टि, विजया, सुकृति, रुची, गायत्री देवी, रानी देवी, रीता देवी, पार्वती देवी, पूनम देवी, कमली देवी, मंजू देवी, पद्मा देवी, इंदू देवी, विमला देवी, बेबी देवी, देवंती देवी, बसंती देवी, रचना देवी, रंभा देवी, कलावती देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, राजमुनी देवी, बुद्धा देवी, जया देवी, बिंदा देवी, मंजू देवी व अन्य ने योगदान दिया.

खलारी पहाड़ी मंदिर में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से संपन्न

22 खलारी04:- झांकी प्रस्तुत करनेवाले बच्चों को सम्मानित करते अतिथि.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola