Ranchi News : बच्ची काे चिप्स का प्रलोभन देकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 12:42 AM

विज्ञापन

Crime News : मधुकम के स्वर्णजयंती नगर में किराये के घर में रहनेवाले अमर कुमार शर्मा (30 वर्ष) ने घर के सामने रहनेवाली तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

रांची. मधुकम के स्वर्णजयंती नगर में किराये के घर में रहनेवाला अमर कुमार शर्मा (30 वर्ष) ने घर के सामने रहनेवाली तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया. उसने अपने घर के सामने खेल रही बच्ची को चिप्स, कुरकुरे व बिस्कुट का प्रलोभन देकर घर के अंदर ले गया और कुकृत्य किया. बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी तीन बच्चों का पिता है. औरंगाबाद का रहनेवाला आरोपी पेशे से बढ़ई है. वह शराब पीता था और अकेले किराये के मकान में रहता था. वह प्रतिदिन आसपास के बच्चों को बिस्किट, चाॅकलेट, चिप्स तथा अंडा खिलाता था. शिकायत के अनुसार बच्ची दर्द से कराहती मां के पास पहुंची और आपबीती बतायी. इसके बाद मुहल्ले के लोग जुट गये और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी.

आरोपी युवक को भगाया

घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक और आरोपी युवक के रिश्तेदार भी वहां पहुंचे और आरोपी अमर शर्मा को भगा दिया. इस संबंध में बच्ची की मां के बयान पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अमर शर्मा व पीड़िता के पिता दोनों मजदूरी करते हैं. दोनों अलग-अलग मकान में रहते हैं. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि अमर शर्मा के रिश्तेदार व मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है. दोषी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola