बिहार के 19 जिलों में आज IMD का येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना

Updated:
विज्ञापन
IMD Bihar Rain yellow alert 19 districts today

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार के 19 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. आईएमडी की ओर से बिगड़े मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. खासकर सीमांचल इलाके में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि कुछ जिलों में चिलचिलाती धूप का असर भी देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

इन 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, 19 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई. इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. 19 जिलों में शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, मधेपुरा, किशनगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर और अररिया शामिल है.

इन जिलों में झेलनी पड़ सकती है गर्मी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं. पटना, गया, नालंदा, नवादा, बक्सर और भोजपुर के अलावा अन्य जिलों में लोगों को तपती गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ सकती है. तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. अगले कुछ दिनों में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बिहार में हो रही बारिश की वजह

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बिहार में इन दिनों प्री-मॉनसून जैसी स्थिति बनी हुई है. बंगाली की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर विकसित हो रहे मौसमी सिस्टम की वजह से बारिश की स्थिति बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार की भौगोलिक स्थिति के कारण प्री-मॉनसून का सिस्टम ज्यादा मजबूत बना हुआ है.

Also Read: सम्राट चौधरी की अंग्रेजी पर उठे सवालों पर भड़के जीतन राम मांझी, लालू और सोनिया का भी किया जिक्र

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन