Sports : दो वर्गों में खूंटी विजेता, बालिका वर्ग में सिमडेगा चैंपियन
Updated at : 20 Aug 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न
खेल संवाददाता, रांची
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गयी. बालक अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में खूंटी विजेता बना. वहीं, बालिका अंडर-17 में सिमडेगा की टीम चैंपियन बनी. बालक अंडर-15 में खूंटी ने सिमडेगा को 1-0 से हराया. वहीं, बालक अंडर-17 में खूंटी ने हजारीबाग को 3-0 से पराजित किया, जबकि बालिका अंडर-17 में सिमडेगा ने बरियातू को 3-0 से हरा कर खिताब जीता. विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, विशिष्ट अतिथि सीपी सिंह, खेल निदेशक शेखर जमुआर, शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, पूर्व ओलिंपियन मनोहर टोपनो ने पुरस्कृत किया. मौके पर खेल मंत्री ने कहा : शिक्षा विभाग और खेल विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं. शिक्षा परिषद खिलाड़ियों की खोज कर रही है और खेल विभाग उन्हें तराश कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा रहा है. विशिष्ट अतिथि विधायक सीपी सिंह ने खिलाड़ियों को झारखंड की धरोहर बताया.ये हुए पुरस्कृत
बालक अंडर-15
मैन ऑफ द मैच : सुखावना भेंगराबेस्ट गोलकीपर : अजय हेंब्रमबेस्ट डिफेंडर : अनुज तिग्गाबेस्ट स्कोरर : प्रवीणमैन ऑफ द सीरीज : जयसन कंडुलना
बालक अंडर-17
मैन ऑफ द मैच : इमैनुएल कंडुलनाबेस्ट गोलकीपर : परदेसी मुंडाबेस्ट डिफेंडर : अनमोलबेस्ट स्कोरर : आशीष होरोमैन ऑफ द सीरीज : गंगा टोपनो
बालिका अंडर-17
वुमैन ऑफ दमैच : अंकित लकड़ा बेस्ट गोलकीपर : सोनाली तिर्कीबेस्ट डिफेंडर : वर्तिका केरकेट्टाबेस्ट स्कोरर : शिवानी केरकेट्टावुमैन ऑफ द सीरीज : लियोनी हेंब्रमडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




