बिगन भोक्ता ने की राष्ट्रीय अजजा आयोग के सदस्य से मुलाकात

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 30 Jul 2025 7:01 PM

विज्ञापन

सीसीएल क्षेत्र में जनजातीय समाज के रैयत विस्थापित की समस्याओं से अवगत कराया.

विज्ञापन

खलारी. रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन भोक्ता ने रांची में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार के सदस्य डॉ आशा लकड़ा से मुलाकात की. इस दौरान बुके देकर उनका स्वागत किया. साथ ही एनके एरिया क्षेत्र में जनजातीय समाज के लोगों के साथ हो रहे अन्याय की जानकारी दी. सीसीएल क्षेत्र में जनजातीय समाज के रैयत विस्थापित की समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही उनके नौकरी, मुआवजा, विस्थापन सहित अन्य समस्याओं को भी बताया. डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि किसी भी जनजातीय समुदाय के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. आयोग पूरी तत्परता के साथ सभी विस्थापितों के समस्याओं को निदान के लिए तत्पर हैं .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola