ePaper

रांची का पारा लुढ़का, झारखंड में 2-4 डिग्री गिरेगा पारा, 29 तक इन इलाकों में छाये रहेंगे बादल

Updated at : 26 Jan 2023 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
रांची का पारा लुढ़का, झारखंड में 2-4 डिग्री गिरेगा पारा, 29 तक इन इलाकों में छाये रहेंगे बादल

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के उत्तरी हिस्से में न्यूनतम तापमान में अगले 2-3 दिन में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा. राज्य के शेष भागों में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: पश्चिमोत्तर भारत में एक बार फिर 28 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक देने वाला है. इसकी वजह से पश्चिमोत्तर में स्थित राज्यों का मौसम करवट लेगा. झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहेगा. मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से यह जानकारी दी गयी है. इससे पहले रांची (Ranchi) में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. हालांकि न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है.

जमशेदपुर का तापमान सबसे ज्यादा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के रांची स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Centre Ranchi) ने बृहस्तिवार को बताया कि झारखंड में अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी. इसके बाद फिर धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगेगा. पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सबसे ज्यादा 32.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान खूंटी में 12.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

झारखंड के उत्तरी हिस्से में धीरे-धीरे घटेगा पारा

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि झारखंड के उत्तरी हिस्से में न्यूनतम तापमान में अगले 2-3 दिन में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा. राज्य के शेष भागों में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं.

Also Read: Jharkhand Weather: जनवरी में गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा
28 जनवरी तक सुबह में छाये रहेंगे धुंध

मौसम केंद्र के मुताबिक, 27 और 28 जनवरी को राज्य में सुबह के समय धुंध रहेगा. हालांकि, बाद में आसमान साफ हो जायेगा. इसके बाद 29 जनवरी और 30 जनवरी को आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि, बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

मौसम विभाग ने जारी नहीं की कोई चेतावनी

मौसम केंद्र ने 1 फरवरी 2023 तक के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है. कहा है कि राजधानी रांची में 30 जनवरी तक अधिकतम तापमान 29 और 30 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

रांची का तापमान 2.6 डिग्री घटा

मौसम विभाग ने बताया कि 26 जनवरी को रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है. हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में सामान्य से करीब 13 फीसदी अधिक बारिश, रांची में टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड
रांची में भी अधिकतम तापमान में आयी गिरावट

रांची की तरह डालटेनगंज में भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. यहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है. हालांकि, अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1.3 डिग्री की कमी दर्ज की गयी. वहीं, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान में एक दिन में 1.7 डिग्री की वृद्धि हुई है.

जमशेदपुर के तापमान में मामूली गिरावट

लौहनगरी जमशेदपुर की बात करें, तो यहां अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आयी है, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी, जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के किसी हिस्से में वर्षा नहीं हुई.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola