ऑनलाइन बिक रहे हैं नामी कंपनियों के मास्क
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 3:15 AM
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. लिहाजा मास्क की डिमांड को देखते हुए ब्रांडेड कंपनियां भी मैदान में कूद चुकी हैं.
राजेश कुमार, रांची : कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. लिहाजा मास्क की डिमांड को देखते हुए ब्रांडेड कंपनियां भी मैदान में कूद चुकी हैं. इसी कड़ी में लुई फिलिप, एलेन सॉली, पीटर इंग्लैंड जैसी कंपनियों ने ऑनलाइन मास्क उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. ऑनलाइन ऑर्डर कीजिए और मास्क आपके घर पर पहुंचाया जायेगा.
हर प्रकार के मास्क उपलब्ध : जानकारी के मुताबिक 499 रुपये में एलेन सॉली का पांच पीस मल्टीकलर, 599 रुपये में लुई फिलिप का पांच पीस फैब्रिक मास्क लाइट ब्लू में व 399 रुपये में पीटर इंग्लैंड का पांच पीस मास्क उपलब्ध है. यह आप कंपनी की साइट से ऑर्डर कर सकते हैं. वहीं, अमेजन की साइट पर एआरएनवी थ्री प्लाइ डिस्पोजेबल सर्जिकल मास्क 490 रुपये में 50 पीस उपलब्ध कराया जा रहा है. जबकि क्लब फैक्टरी सहित अन्य ऑनलाइन साइट पर बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी मास्क उपलब्ध है. प्रिंटेड मास्क भी हैं. डिलिवरी में लगभग आठ दिनों का समय लिया जा रहा है.
यह है फीचर्स : ब्रांडेड कंपनियों के मास्क कॉटन के बने हैं. इजी मेंटनेंस है यानी घर पर धो सकते हैं. कंपनी की गाइडलाइन के अनुसार इस मास्क को 30 बार धोकर पुन: इस्तेमाल किया जा सकता है. अधिकतम छह घंटा तक पहनने की सलाह दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










