सड़क दुर्घटना में रिम्स में कार्यरत नर्स घायल
Author Chandrashekhar upadhey
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हेहल स्थित डीएवी स्कूल के समीप सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने एक महिला को धक्का मार दिया.
विज्ञापन
रातू.
थाना क्षेत्र के हेहल स्थित डीएवी स्कूल के समीप सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने एक महिला को धक्का मार दिया. जिससे महिला घायल हो गयी. पीड़िता के पति अजीत कुमार हनुमान नगर, हेहल निवासी ने रातू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. अजीत ने कहा कि उनकी पत्नी अंजू कुमारी रिम्स, रांची में नर्स के पद पर कार्यरत हैं. दो जून को दोपहर करीब 2.14 बजे ड्यूटी कर वह घर लौट रही थी. इसी दौरान हेहल स्थित डीएवी स्कूल के पास सड़क पार करने के क्रम में एक अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. बाद में उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पीड़िता आइसीयू में भर्ती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










