CTET 2026 के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Jun 2026 3:44 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
CTET 2026 September: सीटीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ ही दिन बता हुआ है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक सीटीईटी 2026 के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
CTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 तय की गई है. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 10 जून 2026 ही है. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं.
CTET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- CTET 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और नया अकाउंट बनाएं.
- अब अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें.
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छे से जांच लें और फाइनल सबमिट कर दें.
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें जो भविष्य में काम आएगा.
CTET 2026 Application Form Direct Link Check Here
आवेदन में सुधार करने के लिए 15 जून से 18 जून 2026 तक का समय दिया जाएगा. परीक्षा का आयोजन 06 सितंबर 2026 को किया जाएगा. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी होगा और रिजल्ट बाद में अपडेट किया जाएगा.
एप्लीकेशन फीस
CTET 2026 में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी और पेपर पर निर्भर करता है. पेपर 1 के लिए सामान्य और OBC वर्ग को 1000 रुपये देने होंगे जबकि SC ST और PWD उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है. दोनों पेपर के लिए सामान्य और OBC उम्मीदवारों को 1200 रुपये और SC ST PWD उम्मीदवारों को 600 रुपये देना होगा. पेमेंट ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: साइंस से लेकर इन फील्ड में रिसर्च का मौका, PM रिसर्च चेयर स्कीम के लिए आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










