ऑटो पलटने से सात घायल, तीन रिम्स रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मांडर-टांगरबसली रोड में नारो मोड़ के निकट शनिवार की शाम में एक ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गये
विज्ञापन
मांडर.
मांडर-टांगरबसली रोड में नारो मोड़ के निकट शनिवार की शाम में एक ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गये. घायलों में मुर्शिदाबाद बंगाल की सलीमा बीबी (42), रफीजुद्दीन शेख (55), पश्चिम बंगाल हावड़ा की मरियम कुजूर (35), सुषमा मुंडा (45), कालू एक्का (30), सुनील केरकेट्टा (45) पतराटोली बेड़ो व चालक जेवियर कुजूर टांगर बीजूपाड़ा शामिल हैं. घायलों में सलीमा बीबी, सुषमा मुंडा व मरियम कुजूर को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. हादसा शाम करीब 6.30 बजे की है. ऑटो पर सवार लोग बेड़ो मेहमानी गये थे. वहीं से बीजुपाड़ा लौट रहे थे. इसी क्रम में सामने से आ रही कार ने ऑटो को धक्का मार दिया. जिससे ऑटो असंतुलित होकर पलट गयी.सड़क दुर्घटना में महिला घायल
मांडर.
बुढ़ाखुखरा के निकट शनिवार को सड़क दुर्घटना में शीतल उरांव (26) घायल हो गयी. उसे मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. बताया गया कि टाटीखरता निवासी शीतल उरांव अपने एक साथी के साथ दिन में करीब ढाई बजे बाइक में बैठकर टांगरबसली से मांडर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में बुढ़ाखुखरा के निकट सड़क में बने ठोकर में उनकी बाइक असंतुलित हो गयी और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










